{"_id":"61a70a8f6ff2bd22af09f3c1","slug":"alert-about-new-variant-omicron-of-corona-focus-sampling-started-firozabad-news-agr51637517","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, फोकस सैंपलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, फोकस सैंपलिंग शुरू
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! सरकारी बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। देश-विदेश के अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों में बढ़ते कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से फोकस सैंपलिंग की शुरुआत कर दी। पहले दिन मेडिकल कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इधर, बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं। जिले के चार मोबाइल टीमों सहित कुल 18 टीमों को कोरोना जांच की सैंपलिंग कार्य में लगा दिया गया है।
जिले में वर्तमान में कोई कोरोना का एक्टिव केस नहीं है। हालांकि मथुरा में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। प्रभारी सीएमओ ने सभी टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना की जांच को लेकर प्लान तैयार किया गया है। फोकस सैंपलिंग कराई जा रही है।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से सैंपल लिए गए। इसके अलावा फिरोजाबाद मंडी समिति, संत नगर, लोहिया नगर सरस्वती नगर, नई आबादी रहना में भी जांच कराई गई। शिकोहाबाद के सुुभाष तिराहा, मैनपुरी चौराहे पर जांच कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन की फोकस सैंपलिंग में निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब आदि पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाने के लिए कहा गया है। इधर, विदेश से आने वाले लोगों को सात दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर नहीं ध्यान
स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दे रहा है लेकिन रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जांच की व्यवस्था नहीं है। दूसरे राज्यों के अलावा नजदीकी जनपद में कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।