{"_id":"64b58997ce123efa260d1ebb","slug":"aktu-counseling-for-admission-in-btech-from-july-24-firozabad-news-c-25-agr1013-221128-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एकेटीयूः बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एकेटीयूः बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 जुलाई से
Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों में बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। इसमें प्रवेश जेईई मेन के स्कोर के आधार पर होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को बीटेक प्रवेश काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इससे प्रदेश के लगभग 200 संस्थानों की 74 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होंगे। प्रवेश काउंसिलिंग 11 सितंबर तक चलेगी।
पहले से चौथे चरण की काउंसलिंग के लिए 24 जुलाई से पांच अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होंगे। दूसरे से चौथे चरण के विद्यार्थियों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। पहले चरण में विद्यार्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 25 जुलाई से छह अगस्त तक किया जाएगा। ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट लॉक 10 से 13 अगस्त के बीच होगा। जबकि सीट एलॉटमेंट 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सीट कंफर्मेशन शुल्क व ऑनलाइन विलिंगनेस (सीट फ्रीज या फ्लोट) 16 अगस्त तक देनी होगी।
दूसरे चरण की काउंसलिंग 17 से 20 अगस्त तक चलेगी। इसका सीट एलॉटमेंट 19 अगस्त को जारी होगा। ऑनलाइन विलिंगनेस व सीट कंफर्मेशन शुल्क 20 अगस्त तक दे सकेंगे। तीसरे चरण की काउंसलिंग 21 से 25 अगस्त तक होगी। इसका सीट एलॉटमेंट 23 अगस्त को जारी होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क व ऑनलाइन विलिंगनेस 24 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि इस तीन चरण की काउंसिलिंग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 25 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। चौथे चरण की काउंसलिंग 27 से 29 अगस्त के बीच होगी। इसमें सीट एलॉटमेंट 27 को जारी होगा। 28 अगस्त तक सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करना होगा। इस चरण के सीट पाने वाले विद्यार्थियों को फिजिकल रिपोर्टिंग 29 अगस्त तक करनी होगी।
सरकारी संस्थानों के लिए दो स्पेशल चरण भी
प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए पांचवें चरण की काउंसलिंग 28 से 31 अगस्त के बीच होगी। 31 अगस्त को स्पेशल चरण के लिए सीट जारी की जाएगी। छठवें चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एक से तीन सितंबर तक होगा। इनकी च्वॉइस फिलिंग चार सितंबर तक और सीट एलॉटमेंट पांच सितंबर को होगा। सातवें चरण की शुरुआत छह सितंबर से होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 6-7 सितंबर को होगा। च्वॉइस फिलिंग आठ तक और सीट एलॉटमेंट नौ सितंबर को होगा। इनकी कॉलेज में रिपोर्टिंग 11 सितंबर को होगी।
बीफार्मा, बीआर्क व एमबीए-एमसीए के लिए इंतजार
प्रवेश समन्वयक प्रो. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि अभी जेईई मेन के आधार पर बीटेक कोर्स में प्रवेश का कार्यक्रम जारी किया गया है। बीआर्क में प्रवेश नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्कीटेक्चर (नाटा) के स्कोर से होगा, इसके लिए जल्द कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसी तरह बीफार्मा, एमबीए, एमसीए, बीवोक, बीसीए, बीबीए कोसोऱ्ं में प्रवेश सीयूईटी की मेरिट से होगा। सीयूईटी से डेटा मांगा गया है, वहां से विद्यार्थियों का स्कोर मिलने पर प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।