फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Akhilesh supporters took to the street, burned an effigy of Amar Singh

सड़क पर उतरे अखिलेश समर्थक, अमर सिंह का पुतला फूंका

Fri, 30 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh supporters took to the street, burned an effigy of Amar Singh
अखिलेश समर्थकों ने अमर सिंह का पुतला दहन किया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद रामगोपाल यादव को पार्टी से बाहर करने के बाद अखिलेश यादव के समर्थक शुक्रवार रात को सड़क पर उतर आए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह का पुतला फूंका और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अखिलेश यादव समाजवादी फ्रंट के नेता कल्लू गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुभाष तिराहे पर पहुंचे। यहां शिवपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में यह आग अमर सिंह ने लगाई है। इस दौरान रामवीर यादव, योगेंद्र यादव, पवन यादव, सुमित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

अलर्ट हुआ पुलिस प्रशासन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। यहां पुलिस की गाड़ियां सड़क पर दौड़ती नजर आई। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, नालबंद चौराहा, नगला बरी, जाटवपुरी के साथ अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed