फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Akhilesh danced in celebration of the victory of the pro cycling icon

साइकिल चिह्न की जीत के जश्न में नाचे अखिलेश समर्थक

Mon, 16 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh danced in celebration of the victory of the pro cycling icon
साइकिल चिह्न की जीत के जश्न में नाचे अखिलेश समर्थक - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला देने के पश्चात सोमवार की शाम अखिलेश समर्थक खुशी से झूम उठे। आतिशबाजी के साथ मिठाई का वितरण किया। पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में और नेताजी के आशीर्वाद से जिले की पांचों विधानसभाएं जीतेगी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के हजारों हजार कार्यकर्ताओं के मन की भावनाओं के अनुरूप फैसला दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनाव में जुटेंगे। पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने आयोग के फैसले को अति उत्तम बताया। साथ ही कहा कि हमें तो पहले से मालूम था। आयोग का फैसला अखिलेश यादव के पक्ष में आएगा। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने आयोग ने जो फैसला दिया उसका स्वागत करते हैं। दिल्ली में मौजूद डा. दिलीप ने कहा कि मजबूती के साथ पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। फैसले के लिए पार्टी के विधायक, एमएलसी तथा हजारों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं। शिकोहाबाद के  विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन


आदर्श यादव धन्नू ने कहा अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। योगेश गर्ग ने कहा कि प्रदेश के युवा अखिलेश के साथ हैं। नीतेश अग्रवाल जैन ने फैसले का ही स्वागत किया। नीरज यादव, सोनू बघेल, राकेश प्रजापति व राहुल गुप्ता, प्रवीन यादव, रूपेंद्र अग्रवाल, राममोहन यादव, बंटू कठेरिया, विपिन यादव, रामकिशोर यादव, आदेश यादव, प्रशांत माहेश्वरी ने आयोग के फैसले पर मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed