फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Air pollution graph reached 449 AQI in Suhagnagari

सुहागनगरी में 449 एक्यूआई पहुंचा वायु प्रदूषण का ग्राफ

Sun, 07 Nov 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Air pollution graph reached 449 AQI in Suhagnagari
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की हवा में रविवार को भी सुधार नजर नहीं आया। ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण का ग्राफ 449 एकक्यूआई तक पहुंच गया। जिले में प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ को नगर निगम ने वायु प्रदूषण के लिहाज से चिह्नित हॉट स्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

नगला भाऊ पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्थापित ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के आंकडे़ सुहागनगरी के लोगों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। दिवाली के बाद से ही फिरोजाबाद के आसमान में मेटल, कार्बन मोनो ऑक्साइड, बोरियम जैसे खतरनाक तत्वों के अलावा धूल व वाहनों के धुएं से उत्सर्जित कार्बनिक तत्वों की भरमार है। धूप नहीं निकलने और हवा का प्रवाह नहीं होने के कारण आसमान साफ नहीं हो पा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो तेज धूप के साथ हवा का प्रवाह तेज हो तो जल्द राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---
इन कारणों से बढ़ रहा वायु प्रदूषण
- निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान उड़ने वाले अति सूक्ष्म तत्व हवा में घुल रहे।
-त्योहार पर छोटे-बडे़ वाहनों का परिचालन तेज
-निर्माण कार्य स्थलों पर वायु प्रदूषण के कारकों की रोकथाम को नहीं हो रहे जरूरी उपाय
- प्लॉट में कूड़ा-कचरा फेंकने अथवा जलाने जैसी गैर जिम्मेदाराना रवैया।
- कई दिन से हवा का प्रवाह धीमा होने एवं तेज धूप नहीं निकलना।
----
सोमवार को प्राप्त ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम की रिपोर्ट- माइक्रो मिलीग्राम में
पीएम-2.5 की मात्रा---- 431
पीएम-10 की मात्रा-----366
एनओ-2 की मात्रा------79
एनएच-2 की मात्रा-----72
कार्बन की मात्रा-------86
---
वायु प्रदूषण की स्थिति में हवा का प्रवाह बढ़ने एवं तेज धूप निकलने के बाद सुधार होगा। फिरोजाबाद में आतिशबाजी का बेहतहाशा प्रयोग एवं वाहनों से उत्सर्जित धुएं में घुलनशील कार्बनिक तत्वों से भी प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा है। फिलहाल हॉटस्पॉट इलाकों में नगर निगम के सहयोग से पानी का छिड़काव करा रहे हैं। उम्मीद है कि एक दो दिन में मौसम साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार चौरसिया क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed