फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   air

हवा में तीन गुना हुए अति सूक्ष्म धूल के कण

Mon, 28 Mar 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
air
हवा में तीन गुना हुए अति सूक्ष्म धूल के कण
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक हो गया 117 एक्यूआई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दो दिन से चल रही धूल भरी आंधी से सुहागनगरी की हवा में अति सूक्ष्म धूल के कणों पीएम-2.5 तीन गुना हो गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य से सात अंक बढ़ गया है। रविवार दोपहर यह 117 एक्यूआई दर्ज किया गया। ऐसा सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र नगला भाऊ की रिपोर्ट का कहना है।
शनिवार के बाद रविवार दोपहर को भी सुहागनगरी में धूल के साथ तेज हवा चली। आंकड़ों के अनुुसार हवा में धूल के कणों की सामान्य स्थिति 110 से तीन गुना अधिक 327 दर्ज की गई। नाइट्रोजन डाई आक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा सामान्य से डेढ़ गुनी के करीब पहुंच गई। ऐसे में हॉटस्पॉट इलाकों नगला भाऊ,आसफाबाद और रामगढ क्षेत्र के अलावा राजा का ताल व ककरऊ कोठी के इर्द-गिर्द रविवार को धूल के गुुबार उड़ते दिखे।
विज्ञापन

क्लब चौराहे के मॉनीटरिंग केंद्र से नहीं मिल रहे आंकड़े
सीपीसीबी ने क्लब चौराहे पर भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र स्थापित किया है। इस केंद्र से गत तीन दिन से हवा की गुणवत्ता संबंधी आंकड़े को जारी नहीं किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बीके दुबे के अनुसार हॉट स्पॉट इलाकों में जल्द ही पानी का छिड़काव कराने को नगर निगम अफसरों को पत्र लिखेंगे। वहीं क्लब चौराहा के केंद्र पर तकनीकी कारणों से आंकड़े प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में घुलनशील तत्वों की स्थिति
तत्व - सामान्य स्थिति - वर्तमान स्थिति
पीएम 2.5 (अति सूक्ष्म कण) - 100 से 110 - 327
कॉर्बन ड्राईऑक्साइड - 16 से 25 - 43
सल्फर ड्राइऑक्साइड - 25 से 50 - 65
नाईट्रोजन ड्राइऑक्साइड- 10 से 20 - 110
वायु गुणवत्ता सूचकांक 100-110 117
(वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई में और अन्य माइक्रोमिलीग्राम में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed