{"_id":"6025745c8ebc3ee9434b1da7","slug":"ahit-yogesh-pratap-singh-will-not-be-allowed-to-be-farmers-firozabad-news-agr480260667","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का नहीं होने दिया जाएगा अहित-योगेश प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का नहीं होने दिया जाएगा अहित-योगेश प्रताप सिंह
विज्ञापन
फिरोजाबाद: टूंडला-एटा रोड पर इसौली चौराहे जाम लगाते किसान।
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। कृषि बिल और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा प्रदेश कार्यालय इमलिया पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने हुंकार भरी। उन्होंने किसानों कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, उनका किसी भी सूरत में अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस बीच किसानों ने इसौली चौराहे पर जाम लगाया। इस बीच किसानों की पंचायत में एसपी सिटी, एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर वार्ता की तथा किसानों के धरने का खत्म कराने का प्रयास किया।
भाकियू भानु के प्रदेशाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु पूरी तरह से किसानों के साथ है और किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को समय से बिजली, पानी मिले, कृषि कानून में जो भी विसंगतियां हैं उन्हें समाप्त किया जाए। भारतीय किसान यूनियन भानु सदैव किसानों के हित में लड़ाई लड़ती आई है और लड़ती रहेगी।
इस बीच किसानों ने इसौली चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाते हुए जाम खुलवा दिया। किसानों की पंचायत व जाम की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मुकेश मिश्र, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ देवेंद्र कुमार के साथ ही अवागढ़ के एसडीएम व सीओ पहुंच गए। किसानों की पंचायत व धरना समाप्त करने के लिए अधिकारियों ने प्रयास किए, लेकिन किसान नेताओं ने एटा व फिरोजाबाद जनपदों के जिलाधिकारी व एसएसपी के कार्यालय पहुंचकर किसानों की सम्स्याओं का समाधान किए जाने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक एसपी सिटी मुकेश मिश्र, एसडीएम टूंडला व सीओ टूंडला से वार्ता हो रही थी। अधिकारियों का कहना था कि किसान नेता डीएम व एसएसपी से फिरोजाबाद पहुंचकर मिलें, जबकि किसान उन्हें पंचायत में बुलाने पर अड़े रहे। इस दौरान राजकुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, निकुंज ठाकुर, शीलू सिकरवार, देवेन्द्र सिंह बंटी, इशाक मोहम्मद, राघवेन्द्र सिंह, वीरेन्द्रपाल सिंह, पम्मी जादौन, दिनेशपाल सिंह, होडल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।