फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   agriculchure

बोरी पर प्रिंट रेट 1200 लेकिन पुराने रेट 1150 पर ही मिलेगी डीएपी

Fri, 02 Oct 2020 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
agriculchure
फिरोजाबाद। जिले के किसानों को फिलहाल पुरानी दर 1150 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से ही डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इफ्को द्वारा पूर्व में प्रदत्त करीब सात हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद को साधन सहकारी समितियों, कृषक सेवा केंद्रों पीसीएफ के माध्यम से बिक्री किया जाएगा। जबकि खाद की नई बोरियों पर 12 सौ रूपये की प्रिंट रेट चस्पा है। किसानों से अतिरिक्त वसूली न हो इसके लिए इफ्को ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

रवि की फसल के लिए किसानों को फिलहाल पुरानी दर यानि 1150 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से डीएपी उपलब्ध कराई जाएगी। इफ्को द्वारा जुलाई-अगस्त में भेजी गई करीब सात हजार मीट्रिक डीएपी के बफर स्टॉक को खत्म कराने की कवायद की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन बोरियों पर प्रिंट रेट के रूप में 1200 रूपये की दर छपी है। ऐसे में किसानों को सतर्क करने के इरादे से इफको द्वारा उक्त जानकारी दी गई। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी बीके निगम के अनुसार माह जुलाई-अगस्त में प्राप्त डीएपी रैक की बोरियों पर 12 सौ रुपये प्रति बोरी की दर प्रिंट है। ऐसे में डीएपी की खरीद करने वाले किसानों से अतिरिक्त वसूली की आशंका पर आदेश दिए गए हैं कि नए आदेश तक पुरानी रेट 1150 पर ही डीएपी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed