{"_id":"dc705427fcf876b7058548427aa0b919","slug":"agra-loot-scandal-revealed-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में हुई लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में हुई लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में स्वर्णकार के नौकर के साथ लूट की कहानी दो माह पूर्व जेल से छूटकर आए बदमाशों ने रची थी। वारदात को अंजाम टूंडला के बदमाश ने अपने एक साथी के साथ दिया था। वहीं घटना की रैकी आगरा के बदमाशों ने की थी। इसका खुलासा टूंडला पुलिस ने दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से स्वर्णकार के नौकर से लूटे गए सोने के आभूषण और हथियार भी बरामद किए गए है।
पुलिस कप्तान पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि टूंडला पुलिस ने एनआर कालेज ग्राउंड से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अजय उर्फ अज्जू जोगी निवासी कृष्णाबाग अवधपुरी थाना जगदीशपुरा, संदीप उर्फ संजीव लोधी निवासी दहतोरा थाना सिकंदरा आगरा बताया है। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 18 अक्तूबर की शाम को आगरा शाहगंज थाना क्षेत्र में नरेंद्र कुमार कुशवाहा पुत्र रामकिशन निवासी भोगीपुरा चौराहा को गोली मारकर आधा किलो सोने के आभूषण और हजारों की नकदी लूटी थी।
वारदात के दौरान दीपक उर्फ दीपू ठाकुर निवासी आनंद नगर थाना टूंडला और अनवर निवासी नैनाना जाट थाना सदर आगरा भी उनके साथ था। स्वर्णकार के नौकर को गोली दीपक उर्फ दीपू ने मारी थी और उसने ही थैला लूटा था, वहीं अनवर बाइक चला रहा था। वारदात को अंजाम देने के लिए संदीप और अजय द्वारा रैकी की गई थी। लूटे गए सोने के आभूषणों को बदमाशों ने आपस में बांट लिया था। संदीप और अजय सोने के आभूषणों को टूंडला क्षेत्र स्थित स्वर्णकार के यहां बेचने के लिए आए थे और इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी लक्ष्मी सिंह की ओर से दस हजार रुपये का पुरुस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा की जेल में हुआ था दोस्ताना
संदीप को आगरा की सदर पुलिस ने वाहन लूट के आरोप में जेल भेजा था। जबकि दीपक पूर्व से ही लूट के आरोप में जेल में बंद था। यहां दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान दीपक और संदीप ने बड़ा काम करने की योजना भी जेल में बनाई। दीपक पहले छूट गया था, जबकि संदीप दो माह पूर्व ही जेल से छूटा था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से संपर्क कर स्वर्णकार के नौकर को लूटने की योजना तैयार की थी।
शातिर अपराधी है संदीप और अजय
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अजय पर लूट और चोरी के पांच मुकदमे है। इसमें चार मुकदमे लूट के है, जबकि संदीप पर दो लूट और एक मुकदमा गैंगेस्टर का है। यह सभी मुकदमे आगरा के थाना सिकंदरा, हरीपर्वत, न्यू आगरा, शाहगंज, खंदौली, थाना सदर में दर्ज है।
यह माल हुआ बरामद
एक बाइक जो 17 सितंबर को एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र से लूटी गई।
स्वर्णकार से लूटे गए सोने में से 100 ग्राम सोने के आभूषण
35 ग्राम सोने के जेवर जो 15 अक्तूबर को टूंडला के शिवनगर से चोरी किए
315 बोर का तमंच ा व चार कारतूस बरामद किए गए है।