फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agra, Etawah won the second semifinal beating

आगरा ने इटावा को हराकर जीता दूसरा सेमीफाइनल

Mon, 21 Dec 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Agra, Etawah won the second semifinal beating
रेलवे कंपनी बाग मैदान पर आयोजित 11वें अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच इटावा इलेविन और चाहर एकेडमी आगरा के बीच खेला गया। चाहर एकेडमी ने 75 रनों से इटावा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

 चाहर एकेडमी आगरा के कप्तान दीपक चाहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 170 रन बनाए। बल्लेबाज रितिक शर्मा ने 48 गेंदों में 67 रन, दीपक चाहर ने 11 गेंदों में 19 रन और सुधांशु ने 22 रनों का योगदान दिया। इटावा के गेंदबाज इमरान ने दो, विजेंद्र, अमित, जावेद ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी इटावा इलेविन की टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी। शुरुआत में मिले दो झटकों के बाद बल्लेबाज रनों को गति नहीं दे सके। पूरी टीम 19 ओवर में मात्र 95 रन बनाकर ढेर हो गई। बल्लेबाज इरशाद ने 19, आशीष यादव ने 18 और आसिफ ने 14 रन बनाए। वहीं अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। चाहर एकेडमी के गेंदबाज राहुल तोमर ने चार, प्रदीप चाहर ने दो और सुधांशु ने एक विकेट लिया। चाहर एकेडमी ने इटावा इलेविन को 75 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच सर्वाधिक 67 रन बनाने वाले रितिक शर्मा को दिया गया। अंपायरिंग संजय मेवाती और देवेंद्र पप्पू ने की। थर्ड अंपायरिंग शारिक अली ने की। स्कोरिंग प्रेम सागर लल्ला, अतुल प्रताप ने और कमेंट्री नौशाद नजीर और अरविंद ने की। इस दौरान देवेंद्र दीक्षित, हेमंत चौबे, संजीव दीक्षित, मुन्ना भाई, अजय राज दीक्षित, पिंटू दीक्षित, शैंकी दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चाहर एकेडमी-विविधा एकेडमी में होगा फाइनल
टूंडला (ब्यूरो)। अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 23 दिसंबर को चाहर एकेडमी आगरा और विविधा एकेडमी आगरा के मध्य खेला जायेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमित दीक्षित ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed