फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   agitation against government in firozabad

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, जुलूस लेकर सदर तहसील पहुंचे

Mon, 21 Sep 2020 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
agitation against government  in firozabad
तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हैं सपा एमएलसी डॉ दिलीप यादव के साथ शहर के प्रमुख पदा? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/जसराना। जिले में सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर प्रदर्शन किया। साथ ही जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान फिरोजाबाद तहसील परिसर में सुबह से ही फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सपाइयों के जुलूस को तहसील के गेट पर ही रोक दिया था। इससे उनमें नोकझोंक की स्थिति बन गई थी। बाद में सपा के एमएलसी डॉ. दिलीप यादव और कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को एक ज्ञापन दिया। इसके बाद वे लौट गए।
विज्ञापन

सपा के एमएलसी और महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष यतींद्र मोहन तैलंग, वरिष्ठ नेता खालिद नसीर, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आदर्श यादव धन्नू नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील परिसर में रामगढ़, उत्तर और दक्षिण थानाध्यक्षों के साथ भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने गेट पर ही सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस पर पुलिसकर्मियों से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। इसी बीच नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह सपाइयों के बीच पहुंचे। सपा नेताओं ने उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें सपा नेताओं ने कहा है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ा। किसान परेशान है।
नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। सरकार को तुरंत ही इस पर अंकुश लगानी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल, जगमोहन यादव, देश दीपक यादव, पंकज झा, अनार सिंह दिवाकर, धर्मदास शंखवार, सुबोध दिवाकर, शाहिद अंसारी, कासिम सिद्दीकी, आफिस नसीर आदि मौजूद रहे।
वहीं, जसराना में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
इस दौरान आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ई. सचिन यादव, अनीता राजपूत, डा. सुकेश यादव, सुरेश यादव, शिवप्रताप सिंह, अंशुल विक्रम सिंह, सलीम राईन, राधेश्याम यादव, प्रबल भारतीय, अमित कुमार, चंद्रकांत, रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।
‘प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त’
शिकोहाबाद। सपा के शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नेम सिंह यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा संजय यादव के नेतृत्व में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इसमें उन्हाेंने कहा है कि प्रदेश में किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा की जा रही है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान कार्यकर्ताआें ने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, अब्दुल वाहिद, सुधीर कुमार, अवधेश यादव, राजकुमार प्रधान, पंकज बघेल, सद्दाम हुसैन, रवींद्र कुमार, रनवीर सिंह, अनिल यादव, दीपक कुमार (हुब्बा भैया), जयप्रकाश, विपिन यादव और नेमसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
सरकार की गलत नीतियों का विरोध
फिरोजाबाद। भाजपा सरकार की किसान नीति व शिक्षा नीति के विरोध में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह सविता के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपा गया। इस दौरान वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियां जनता, युवा और किसानों के हित में नहीं है। इस दौरान धीरेंद्र वाल्मीकि, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र गुर्जर, धर्मपाल कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, मोहम्मद यामीन खान आदि मौजूद रहे।

अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
टूंडला। प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कोरोना काल में आमजन को सुविधाएं पहुंचाने में नाकामी को लेकर समाजवादी पार्टी ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम के नेतृत्व में सोमवार सुबह सपाई तहसील पहुंचे थे। सपाइयों ने राज्यपाल से सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed