फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After voting stone-firing, three injured

मतदान के बाद पथराव-फायरिंग, तीन घायल

Thu, 10 Dec 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
After voting stone-firing, three injured
मतदान के बाद गांव अरमरा जट में प्रत्याशियों के परिवारीजन आपस में भिड़ गए। मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग की गई। मारपीट और पथराव में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत अरमराजट से दुष्यंत प्रताप सिंह और मिजाजी लाल प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मत पेटिकाएं जमा कराने शिकोहाबाद गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। मिजाजीलाल पक्ष ने दुष्यंत प्रताप सिंह पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग की गई। हमले में दुष्यंत प्रताप सिंह पक्ष से सोनपाल पुत्र श्रीचंद्र, राजेश पुत्र देवेंद्र सिंह और रेनू पुत्री बृजकिशोर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायलों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed