{"_id":"f33d1acdf06d12b22b7a9554d0fc6502","slug":"after-threat-alerts-were-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी के बाद अलर्ट, हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के बाद अलर्ट, हुई चेकिंग
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शनिवार को दिन भर चेकिंग अभियान चलाया। एक ओर ट्रेन में धमाके की धमकी तो दूसरी ओर कानून व्यवस्था की चिंता ने पुलिस और प्रशासन को हिला दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई की कवायद चल रही है, वहीं उच्चस्तरीय अधिकारी सख्त मानीटरिंग कर रहे हैं। सुबह, दोपहर को बाजारों में चेकिंग के बाद शाम पांच बजे से पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग की।
पुलिस ने जिले में शनिवार को सुबह से सघन चेकिंग की। इसकी मानीटरिंग डीआईजी रेंज और आईजी जोन कर रहे है। एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने एसपी-एसएसपी को चेकिंग के आदेश दिए थे। शनिवार को तय शेड्यूल के मुताबिक सुबह से सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान माल, सर्राफा दुकानें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की गई। इस दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिल पर तीन सवारी की चेकिंग पर ध्यान अधिक रखा गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम रेलवे पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया था। डीजीपी जावीद अख्तर ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया था। इसी क्रम में शुकव्रार शाम उत्तर प्रदेश के सभी बड़े रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बताते चलेें कि शुक्रवार रात से ही पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था ए. सतीश गणेश के निर्देश के बाद जिले का फोर्स सड़कों पर दिखाई दिया। सीओ सिटी राजेश चौधरी, कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश चंद्र यादव, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा के साथ क्यूआरटी के जवानों द्वारा शहर के सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, बजरिया, सुभाष तिराहा, कृष्णपाड़ा, गांधी पार्क चौराहा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की। गांधी पार्क चौराहा पर खड़ी बाइकों की सीओ सिटी के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने तलाशी ली, वहीं कोतवाल उत्तर को शास्त्री मार्केट में लापरवाही से स्कूटी खड़ी मिली। स्कूटी की नंबर प्लेट गंदी थी और उस पर यूपी 83 एम 6842 नंबर था। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में लेेकर थाने भेज दी। वहीं स्कूटी के समीप एक सफेद कलर की स्कूटी खड़ी मिली, जिस पर अधिवक्ता लिखा था। पुलिस ने स्कूटी को थाने भेजने का आदेश दिए लेकिन स्कूटी मालिक के आने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम के साथ संबंधित थाना पुलिस को दी जाए।
स्टेशन पर भी चला चेकिंग अभियान
डीआईजी रेलवे के निर्देश पर शनिवार को भी फीरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग की। ट्रेनों के साथ यात्रियों की तलाशी लेकर सामान चेक किया गया। साइकिल स्टैंड संचालक को निर्देश दिए गए यदि कोई व्यक्ति बाइक आदि वाहन खड़ा करके जाता है तो उसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दी जाए।
विज्ञापन
बरेली और टूंडला में दो-दो संदिग्ध व्यक्ति भी पकड़े गए थे। वह अपना परिचय ठीक रूप में नहीं दे पा रहे थे। वहीं डीजीपी के आदेश और खुफिया एजेंसी के अलर्ट पर चेकिंग की गई है।
उदय शंकर सिंह, एसपी सिटी