फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the death of female hospital arena

महिला की मौत के बाद अखाड़ा बना अस्पताल

Wed, 04 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
After the death of female hospital arena
 महिला की मौत के बाद आक्रोशित हुए मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति, ससुर, सास और ननदोई की पीएम हाउस के पास पिटाई कर दी। पिता पुत्र को कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पिता पुत्र को मुक्त कराया। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ कर थाने भेजा है।
विज्ञापन



एटा के बाग वाला थाने के गांव जीसुखपुर निवासी अजब सिंह राठौर ने अपनी पुत्री रौली का विवाह चार वर्ष पूर्व थाना जसराना के गांव नगरिया निवासी प्रदीप चौहान के साथ किया था। मंगलवार दोपहर रोली ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी जब परिवारीजनों को हुई तो वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। सूचना पर रोली के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। स्वास्थ्य कर्मचारी शव को पीएम हाउस में रखवा रहे थे,
विज्ञापन



तभी मृतका पक्ष के लोगों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने रोली के पति प्रदीप, सास मीना देव ससुर व ननदोई की पिटाई कर दी। प्रदीप और उसके पिता को कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। चीखपुकार मचने पर अस्पताल चौकी की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह पिता पुत्र को कार से बाहर निकाला गया। सूचना पर कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पिता, पुत्र के साथ मृतका के ननदोई को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की खातिर की बहन की हत्या
रौली की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंचे भाई गवेंद्र का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या दहेज की मांग को लेकर की गई है। पहली बार बहन गर्भवती हुई थी तो प्रदीप ने धमकी दी थी कि यदि लड़की हुई तो रौली की हत्या कर दी जाएगी। लेकिन रौली को दो पुत्र हुए। इसके बाद भी उसका उत्पीड़न किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed