फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the contract was canceled, the contractor arrived to complete the work.

Firozabad News: ठेका निरस्त होने के बाद काम पूरा कराने पहुंचा ठेकेदार

Fri, 03 Oct 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
After the contract was canceled, the contractor arrived to complete the work.
सांकेतिक 
- निगम की टीम को देख कर्मचारियों सहित मौके से भागा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। टेंडर निरस्त होने के बाद दोबारा काम कराने पहुंचा ठेकेदार निगम की टीम को देखकर भाग खड़ा हुआ। निगम ठेकेदार के छोड़े गए काम का आकलन कर रहा है।
मीरा चौराहा से अग्रवाल टॉवर तक सर्विस रोड के नवीनीकरण और नाले के ऊपर कंक्रीट की स्लैब डालने का ठेका मैसर्स देवकली इन्फ्रा. प्राइवेट लिमिटेड इंदौर को दिया गया था। नौ महीने में 300 मीटर लंबे सर्विस रोड नवीनीकरण को पूरा करना था। कार्य पूरा न करने पर निगम ने कार्यदायी संस्था का टेंडर निरस्त कर दिया। ठेका निरस्त्रीकरण की भनक लगते ही ठेकेदार और कर्मचारी शुक्रवार को गुपचुप तरीके से अधूरे कार्य को पूरा कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी पर सहायक अभियंता नगर निगम की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। कार्यस्थल पर सहायक अभियंता को देखकर ठेकेदार कर्मचारियों सहित वहां से चला गया। एक्सईएन निर्माण आशीष शुक्ला ने बताया कि सर्विस रोड नवीनीकरण का ठेका निरस्त कर दिया गया है। शेष काम को पूरा कराने के लिए अवर अभियंता को आगणन तैयार करने को निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed