फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After a family dispute, a young man hanged himself and committed suicide.

Firozabad News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
After a family dispute, a young man hanged himself and committed suicide.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। गांव गढ़ूमा में पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन




नीतू कुमार (30) वर्ष निवासी गढूमा का परिवार में बीते शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर बाद जब युवक की पत्नी कमरे में पहुंची, तो शव को फंदे पर लटका हुआ देखकर उसके होश उड़ गए। आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इस घटना से मृतक की पत्नी आशा, पुत्र रेहाश का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed