फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates gave ultimatum to the district administration, raised slogans

Firozabad News: अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, नारेबाजी की

Fri, 28 Feb 2025 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Advocates gave ultimatum to the district administration, raised slogans
नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते अधिवक्ता।
- नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न होने से हैं आक्रोशित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। बार एसोसिएशन शिकोहाबाद ने एक नायब तहसीलदार पर संगीन आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को भी चेतावनी दी है। नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम यादव ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार पिछले पांच माह से अपने न्यायिक पद का लगातार दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार ने अब तक जो भी निर्णय दिए हैं, उनकी पत्रावलियों की जांच कराई जाए। जिला प्रशासन ने पिछले 27 दिनों से जारी आंदोलन के बावजूद अब तक नायब तहसीलदार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तक करने की जहमत नहीं उठाई है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से भी नायब तहसीलदार को सेवामुक्त करने की मांग की है। तहसील परिसर में नायब तहसीलदार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उम्मेदबाबू, कपिल श्रीवास्तव, राहुल यादव, सुभाष चन्द्र, केपी सिंह, महेश कुलश्रेष्ठ, पवन, श्यामबाबू यादव, जय कुमार अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं का निजी स्वार्थ सिद्ध न होने के कारण बौखलाकर मुझ पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सत्यता नहीं है।
बृजराज सिंह, नायब तहसीलदार, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed