{"_id":"eb178f5efa8f166d0e7679f58f2dcb3f","slug":"advocates-encompass-at-tahasildar-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय पर दिया धरना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 29 Jun 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा सोमवार से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी गई। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वादकारी व अन्य लोग भटकते रहे।
गौरतलब है कि बार एसोसिएशन द्वारा तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग काफी समय से की जा रही है। बावजूद इसके अभी तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया गया। इसके विरोध में सोमवार से अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर चले गए। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष सुभाष बाबू बघेल और सचिव रामबहादुर चक ने कहा जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। मंगलवार से बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेताओं सहित सभी हड़ताल में शामिल होंगे। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील के सभी न्यायालयों, कार्यालयों का बहिष्कार किया। तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना दिया गया। हड़ताल में नरसिंहपाल सिंह, सुधाकर उपाध्याय, वेद प्रकाश भारद्वाज, विनोद कुमार सिंह, धीरेंद्र शर्मा, अशोक यादव, रामकृष्ण शर्मा, ममता सारस्वत, टीकम सिंह बघेल, मुकेश यादव, राजीव झा, सतेंद्र उपाध्याय, प्रेमशंकर ओझा, राजपाल सिंह बघेल आदि प्रमुख रूप से थे।
फोटो-टूंडला तहसील में तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना देते अधिवक्ता-3, तहसील में खाली पड़े बस्ते-4