{"_id":"9428df8b4a08683b1d92e5957d913b5f","slug":"advocates-are-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बार हाल में बैठक करने के बाद न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बैठक में महेश यादव, दिनेश, शिशुपाल, अजमोद, संजय, नरेश चंद्र गुप्ता ने कहा खंडपीठ की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार आगरा में खंडपीठ की मांग को नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह आयोग अपनी रिपोर्ट में आगरा में खंडपीठ स्थापना की बात कह चुका है। दिनेश बघेल, पंकज रावत, देवकी नंदन, ठा. शिवप्रताप सिंह आदि ने कहा यदि केंद्र सरकार ने जल्द आगरा में खंडपीठ स्थापना की बात स्वीकार नहीं कि तो अधिवक्ता लंबी हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान सर्वेश यादव, अजय यादव, ओमप्रकाश, प्रभात नगीना आदि मौजूद थे।
आज फुंकेंगे केंद्र सरकार का पुतला
आगरा में खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता शनिवार को जिला मुख्यालय के सामने हाईवे पर केंद्र सरकार के पुतले का दहन करेंगे। यह जानकारी बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने दी।