फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocate will work from today after talks with tehsildar

तहसीलदार से वार्ता के बाद आज से कार्य करेंगे अधिवक्ता

Tue, 23 Feb 2021 06:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Advocate will work from today after talks with tehsildar
टूंडला तहसील में तहसीलदार से वार्ता के बाद खुशी मनाते अधिवक्ता - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार से वार्ता के बाद मंगलवार को हड़ताल वापसी का निर्णय लिया। इसके साथ ही घोषणा की गई कि सभी अधिवक्ता बुधवार से सभी न्यायिक और तहसील कार्य करेंगे।
विज्ञापन

तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह द्वारा समय पर पत्रावलियों का निस्तारण न किए जाने और अभद्रता करने के विरोध में बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने विगत 19 फरवरी से हड़ताल कर दी थी। अधिवक्ताओं ने मामले में डीएम से हस्तक्षेप की मांग की थी। सोमवार को अधिवक्ताओं की वार्ता तहसीलदार से हुई लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय और महासचिव रविंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एसोसिएशन पदाधिकारियों और तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह के बीच वार्ता हुई। तहसीलदार द्वारा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि एक सप्ताह के अंदर उनके न्यायालय की समस्त अविवादित वाद पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद बार एसोसिएशन ने बैठक कर हड़ताल को समाप्त कर दिया। वार्ता के दौरान रूमाल सिंह यादव, सुरेशचंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह चौहान, योगेश स्वरूप भटनागर, प्रवीन कुमार, सलीम खान, सुरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed