फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   advocate,chalan

साथी के चालान से गुस्साए वकील

Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
advocate,chalan
साथी के चालान से गुस्साए वकील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। उधार दी रकम मांगने पर पड़ोसी ने अधिवक्ता से अभद्रता की। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। यह जानकारी होते ही बड़ी संख्या में तहसील के अधिवक्ता थाने पहुंच गए और विरोध जताया।
मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला फुलवाड़ी का है। यहां खुशलपाल सिंह उर्फ पंकज एडवोकेट का मकान है। उन्होंने पांच साल पूर्व मोहल्ले के ही सलमान के भाई को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। शेष तीन हजार रुपये सलमान का भाई नहीं दे रहा था। ऐसा अधिवक्ता का आरोप है। अधिवक्ता के अनुसार, मंगलवार को रुपये मांगे तो सलमान का भाई और उसके साथ अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर अभद्रता कर दी। विरोध पर उनके सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। इससे उनकी बांह में चोट लग गई। वहीं सलमान पक्ष का आरोप है कि अधिवक्ता ने गाली गलौज की और उसके घर में घुसकर तमंचा तान दिया। अधिवक्ता ने अपने घर की छत पर चढ़कर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी सीओ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अधिवक्ता को तीन हजार रुपये दिलाए। वहीं अधिवक्ता समेत चार लोगों को शांति भंग में निरुद्ध कर दिया। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी सीओ विनय कुमार सिंह बोले, दो पक्षों में रकम के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें अधिवक्ता समेत दोनों पक्षों के चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसएचओ के निलंबन की मांग
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें एसएचओ और मुंशी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए शासन से उनके निलंबन की मांग की गई। मांग करने वालों में कपिल श्रीवास्तव, महेश कुलश्रेष्ठ, योगेंद्र यादव उर्फ बंटी, सुभाष यादव, केपी सिंह, अनिल बघेल, सर्वेश यादव, महादेव प्रसाद, अनुज यादव, संजीव यादव, आलोक श्रीवास्तव, सोमेंद्र बघेल, निश्चल श्रीवास्तव, धर्मवीर, सुखवीर सिंह, रवींद्र राजपूत, अनिल शर्मा, सुनील सक्सेना, उम्मेद बाबू अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed