फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adorable presentations shared 'daughter' proud to be

मनमोहक प्रस्तुतियों से साझा किया ‘बेटी’ होने का गर्व

Mon, 22 Feb 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 22 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Adorable presentations shared 'daughter' proud to be
समाज में बेटी का अर्थ क्या है? इस शब्द को महात्मा गांधी बालिका कॉलेज की छात्राओं ने तरह तरह की प्रस्तुतियां देकर बखूबी समझाया। छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने भी बेटियों के दर्द को सुनकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कन्या भ्रूण हत्या पर संदेशप्रद प्रस्तुति देकर छात्राओं ने बड़ा संदेश दिया। बेटी बचाओ के संदेश ने कई आंखों को भावुक कर दिया। इसके बाद में नृत्य प्रतियोगिता हुई। एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता में धर्म एवं संस्कृति का समावेश नजर आया। ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा..’ जैसे गीत देशभक्ति का संदेश दे रहे थे तो ‘झनक-झनक बाजे तोरी पायलियां...’ जैसे गीतों पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर ‘मोहे रंग दो लाल नंद के लाल...’ एवं ‘आई रे होली रे...’ जैसे गीत ब्रज की संस्कृति को मंच पर जीवंत कर गए। मंच पर छात्राओं ने गायन प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। समूह एवं एकल गायन में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। मुख्य अतिथि डा.आरपी सिंह ने छात्राओं को संदेश दिया। संचालन ललिता शर्मा एवं फरहा तबस्सुम ने किया। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति बालकृष्ण गुप्ता, मंडल सचिव डीएन शर्मा, सचिव अनिल उपाध्याय, प्राचार्य डा. निर्मला यादव, प्रमुख चिकित्सक डा. एसपीएस चौहान, अशोक मित्तल, धर्मेंद्र मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विजेताओं को वितरित किए गए पुरस्कार
एमजी कॉलेज में गत दिवस आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ होनहार छात्र-छात्राओं को  पुरस्कृत किया गया। साथ ही कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका डा. मीना गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed