{"_id":"5fd267e08ebc3e3bb10e5c32","slug":"admission-firozabad-news-agr4714373199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाविद्यालयों में बढ़ी सीटें, छात्र-छात्राओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाविद्यालयों में बढ़ी सीटें, छात्र-छात्राओं को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जुडे़ सभी राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों में कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग में सीटों की वृद्धि कर दी गई है। सीट बढ़ाने के लिए सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आदेश जारी होने के बाद एसआरके महाविद्यालय में भी सीटें बढ़ा दी गई हैं।
आशीर्वाद पैलेस में आधार कार्ड शिविर में छात्र-छात्राओं ने राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों (एडेड) में सीटों की कमी होने के कारण स्नातक (ग्रेजुएशन) कक्षाओं में प्रवेश नहीं मिलने की समस्या विधायक मनीष असीजा के समक्ष रखी थी। इस पर विधायक ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से संपर्क स्थापित कर समस्या का समाधान करने के लिए निवेदन किया था।
विधायक ने बताया कि उन्होंने सीट बढ़ाने के संबंध में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग, आगरा विश्व विद्यालय के कुलपति अशोक मित्तल, रजिस्ट्रार अंजनी कुमार मिश्रा से संपर्क किया। उन्हें बताया कि निजी महाविद्यालयों में फीस अधिक होने के कारण तमाम छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
एसआरके महाविद्यालय में बीए में 107 और बीकॉम में 80 सीटें बढ़ी
डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के आदेश के बाद एसआरके महाविद्यालय में सीटें बढ़ा दी गई हैं। बीए प्रथम वर्ष में 107 सीटें यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई हैं। अब एसआरके महाविद्यालय में बीए की 427 सीटें हो गई हैं। इसी तरह बीकॉम प्रथम वर्ष में भी 80 सीटें बढ़ा दी गई है। अब बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 320 सीटों पर प्रवेश हो सकेगा।
आदेश आने के बाद काउंसिलिंग शुरू करा दी जाएगी। पहले से सरप्लस अभ्यर्थियों को बढ़ी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
डॉ. प्रभाष्कर राय, प्राचार्य, एसआरके कॉलेज