फिरोजाबाद। बिना मास्क के बाजार में निकलने वालों को जागरूक किए जाने का अभियान थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा ने बुधवार को चलाया। उन्होंने सुभाष तिराहा के साथ गांधीपार्क चौराहे पर बिना मास्क वालों की क्लास ली साथ ही कुछ युवकों को पकड़कर सीधे तिलक कॉलेज में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र पर भेजा गया। प्रशिक्षण केंद्र पर सभी लोगों को पहले तो मास्क पहनना अनिवार्य है हम प्रतिदिन मास्क लगाकर घर से बाहर निकलेंगे कई बार कोरे कागज पर लिखवाया गया। इसके बाद मास्क को क्यों पहनना चाहिए इसकी स्किप्ट वीडियो सभी को दिखाई गई।
वहीं एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में बुधवार को जिले की सभी बैंकों के बाहर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच पड़ताल की। साथ ही बैंकों के आस-पास संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। शहर में एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र के निर्देशन में चेकिंग करती दिखाई दी। बाईपास रोड, स्टेशन रोड, सदर बाजार के साथ सुहागनगर एवं रामनगर रोड सहित सभी बैंकों के बाहर पुलिस सक्रिय थी। थाना प्रभारी मटसेना राजेश कुमार एवं चौकी प्रभारी दबरई अनिल कुमार सोलंकी ने जिला मुख्यालय पर स्थित बैंकों के साथ न्यायालय में चेकिंग की। मक्खनपुर में विनय कुमार मिश्र एवं नारखी में विनोद कुमार सक्रिय रहे। पुलिस की टीमें वाहन चेकिंग करती दिखाई दीं।