फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   action

पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए अवशेष धनराशि अब विभाग को भेजनी होगी वापस

Thu, 25 Jun 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
action
फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतें अब सीधे लाभार्थी को भुगतान नहीं कर सकेंगी। बल्कि पंचायतों में उपलब्ध धनराशि को आज से वापस जिला मुख्यालय को भेजनी होगी। पीएफएमस प्रणालीसे ग्राम पंचायतों को शौचालय निर्माण के लिए बकाया धनराशि का भुगतान कर सकेंगे। शासन ने भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में ग्रामीण अंचल में खुले में शौच जाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इन शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि ग्राम पंचायतों को जारी कर दी गई थी। लेकिन शासन की ओर से 25 जून के बाद शौचालय के लाभार्थियों को भी भुगतान पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ड़ालने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों के द्वारा 25 जून की शाम तक जितना भुगतान किया जाना था वह कर लिया। शेष धनराशि को जिला मुख्यालय पर वापस विभाग को भेजनी होगी। पंचायती राज विभाग के सूत्रों की मानें तो करीब सात करोड़ धनराशि वापस जिले को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

25 जून के बाद ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा शौचालय निर्माण कराए जाने की रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर पीएफएमएस प्रणाली के तहत लाभार्थियों को शौचालय को बनाए जाने में खर्च धनराशि का भुगतान किया जाएगा। इस नई प्रणाली से प्रधान एवं सचिव की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा। डीपीआरओ नीरज कुमार सिह्ना ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों में पड़ी धनराशि का भुगतान करने का अधिकार प्रधान एवं सचिव को 25 जून तक करना है। शेष धनराशि को वापस मंगाया जा रहा है। धनराशि वापस आ जाने के साथ पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed