{"_id":"5e5feaa58ebc3eebbf46ccf3","slug":"action-firozabad-news-agr4325162149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क फूड सेंटर पर मिला तीस किलो कॉस्टिक सोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क फूड सेंटर पर मिला तीस किलो कॉस्टिक सोड़ा
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान जब्त किए रंगीन चुर्री पापड़
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। होली के त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी के तहत बुधवार को विभाग की टीम ने अभियान चलाकर दूध, पनीर, पापड़, कचरी, मिठाई आदि के नमूने लिए। इस दौरान एक मिल्क फूड सेंटर से टीम को 30 किलो कास्टिक सोडा और टैंकर में लगभग पांच हजार लीटर दूध मिला। सोडा के विषय में दुकानदार के कोई जवाब नहीं देने पर सोडा सीज कर दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बुधवार सुबह कोटला रोड पर पहुंची। सड़क किनारे पानी के लगभग चार हजार पाउच मिले। आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इस पर पाउच नष्ट कर दिए गए। गढ़ी तिवारी स्थित मिठाई विक्रेता श्यामवीर के यहां से टीम ने नमूना लिया। शिकोहाबाद मैनपुरी रोड पर 45 किलो रंगीन पापड़ व कचरी को नष्ट कर दिया गया। चौधरी डेयरी का निरीक्षण कर पनीर का नमूना लिया। रुपसपुर के पास मावा विक्रय के लिए ले जा रहे छतर सिंह को पकड़ लिया गया। उसके मावे का नमूना लिया गया।
टोल टैक्स पर रोका वाहन, चुर्री का नमूना लिया
टोल टैक्स पर चेकिंग के दौरान एक वाहन में आगरा से चुर्री, नमकीन बेचने जा रहा था। संदेह होने पर चुर्री का नमूना लिया गया। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली रही। । इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, अनिल कुमार, अनिल कुमार शंखवार, अरुण मिश्रा, विनय यादव, सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।