{"_id":"5dbdb4138ebc3e015a224dfd","slug":"action-firozabad-news-agr4132941192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने जिला अस्पताल चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने जिला अस्पताल चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर, ये थी वजह
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जगदीश भाटी को लाइन हाजिर कर जिले के 33 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सिरसागंज की कठफोरी चौकी पर तैनात सौरभ शर्मा को रसूलपुर थाने में एसएसआई बनाया है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जिले के कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिला अस्पताल की चौकी पर तैनात एसआई जगदीश भाटी को शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है। टूंडला से मुस्तकीम अली को अपराध शाखा, पुलिस लाइन से मुनेश कुमार को थाना उत्तर के विभवनगर चौकी प्रभारी बनाया है। रामनगर लाइनपार चौकी प्रभारी छत्रपाल सिंह को अरांव चौकी प्रभारी, अशेष कुमार को अरांव चौकी से थाना उत्तर की कोटला रोड चौकी प्रभारी, अमोल शर्मा को लाइन से कठफोरी चौकी प्रभारी, आनंद यादव को रामनगर चौकी प्रभारी, रोशनलाल को दक्षिण की फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी, धर्मपाल सिंह को फैक्ट्री एरिया से जिला अस्पताल चौकी थाना उत्तर भेजा गया है।
शिवसेवक वाजपेयी को चौकी प्रभारी नगला मिर्जा बड़ा रामगढ़, राघवेंद्र सिंह को घेर आसग्रान चौकी प्रभारी थाना उत्तर, राजीव कुमार सिंह को थाना उत्तर में भेजा है। हरस्वरूप सिंह को थाना एका के सुराया चौकी, शेरपाल सिंह को शिकोहाबाद थाने के माधौगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना दक्षिण से नितिन कुमार त्यागी को थाना लाइनपार के रूपसपुर चौकी भेजा गया है। ओमप्रकाश व विजय सिंह को थाना उत्तर, रामजीमल को नसीरपुर, हाकिम सिंह को फरिहा, योगेंद्र तिवारी को नगला सिंघी, सुरेद्रपाल सिंह को सुराया चौकी से एसएसआई एका बनाया है। मुकेश कुमार को नालबंद से थाना दक्षिण, रनवीर सिंह को विभवनगर से मदनपुर सिरसागंज थाने भेजा है। योगेश कुमार शर्मा को एसएसआई रसूलपुर से जसराना भेजा गया है।