{"_id":"a3239bc44a3d3029710c2d223e8837d9","slug":"action-against-the-land-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कब्रिस्तान की जमीन से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की जमीन से हटवाया अतिक्रमण
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन द्वारा मंगलवार को संत नगर टंकी के पास कब्रिस्तान की जमीन
पर अवैध कब्जा हटाने को जेसीबी चलवाई गई। मौके पर जमा भीड़ ने इसका विरोध
भी किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती ने अतिक्रमण हटवा दिया।
संत नगर पानी की टंकी के निकट कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगाें ने अस्थायी निर्माण कर लिया था। कई ने पक्की दुकान-मकान भी बना लिए थे। तहसील प्रशासन ने जमीन खाली कराने को लेकर कई बार नोटिस दिए, लेकिन कब्जादारों ने जमीन खाली नहीं की। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम सदर विजय कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने को कार्रवाई की। जेसीबी ने कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन अफसरों के सख्त रुख ने जेसीबी को रुकने नहीं दिया। पहले अंदर जमीन में हो रहे अतिक्रमण फिर सड़क किनारे बने मकान ध्वस्त किए। लेखपाल, कानूनगो ने जमीन की पैमाइश की। इसके बाद खाली पड़े निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने कहा कि जिन लोगों के मकान, दुकान हैं, उन्हें नोटिस जारी कर खाली कराया जाए। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस मौके पर एसडीएम सदर विजय कुमार, तहसीलदार जीत सिंह, लेखपाल सुखदेव सिंह, राधेश्याम, सुरजन सिंह, नगर निगम के जेई ओपी निगम, अजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
कब्रिस्तान की जमीन का भी किया बैनामा
संत नगर टंकी के पास जिस जमीन से मंगलवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। कब्रिस्तान की होने के बाद भी भूमाफियाओं ने औने-पौने दामों में कई लोगों को जमीन कर दी। इसका खुलासा मंगलवार को कार्यवाही के दौरान देखने को मिला। कई लोग बैनामा की कापियां लेकर पहुंचे। तहसीलदार ने सभी की फोटो कापियां जमा करा लीं। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि यह बैनामा गलत पाए गए तो सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।