फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accused who threatened to carry out bomb blast in Firozabad was arrested

UP: 'लश्कर-ए-तैयबा से बोल रहा हूं...शहर में हर घंटे किया जाएगा धमाका', रातभर पुलिस करती रही तलाश; आरोपी पकड़ा

Wed, 12 Nov 2025 09:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Nov 2025 09:27 PM IST
सार

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान आकाश फौजदार के तौर पर की। उसके विरुद्ध दक्षिण थाने में केस दर्ज किया गया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
accused who threatened to carry out bomb blast in Firozabad was arrested
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैं लश्कर-ए-तैयबा से बोल रहा हूं। शहर में हर घंटे बम ब्लास्ट किया जाएगा... डायल 112 पर आए धमकी भरे इस फोन ने बुधवार को फिरोजाबाद पुलिस के होश उड़ा दिए। आनन-फानन पुलिस ने जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद से धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आकाश फौजदार निवासी सुहागनगर के तौर पर हुई। उसे थाना दक्षिण पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि धमकी भरी कॉल 10 नवंबर की रात 10:31 बजे आई थी। आरोपी आकाश फौजदार ने डायल 112 पर फोन कर कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा से बात कर रहा है और शहर में हर घंटे बम ब्लास्ट किया जाएगा। धमकी देने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। 
विज्ञापन


थाना दक्षिण, पीआरवी, क्यूआरटी रात भर उसकी तलाश करती रहीं। सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान आकाश फौजदार के तौर पर की गई। उसके विरुद्ध दक्षिण थाने में केस दर्ज किया गया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed