{"_id":"66cc2109e707b25b8c0f2e6b","slug":"accused-of-raping-a-minor-arrested-in-encounter-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-132083-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mon, 26 Aug 2024 12:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज कुछ ही घंटे बाद नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल हुगली निवासी मेहताब आलम ने इंस्टाग्राम के जरिए थाना रामगढ़ की एक किशोरी से दोस्ती की थी। इसके बाद सुहाग नगरी में आकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। युवक सुहाग नगरी में छुपता घूम रहा था। पुलिस ने बंदी की पुलिया पर उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली भी लगी है। आरोपी को घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को उत्तर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली भी लगी है।