{"_id":"641471d6040ae955cb07d924","slug":"accused-of-assault-on-school-director-arrested-firozabad-news-c-25-1-93544-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल संचालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल संचालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Mar 2023 07:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
शिकोहाबाद। स्कूल संचालक पर जानलेवा हमले करने का आरोपी भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने उससे पहले ही रेलवे स्टेशन तिराहा से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
दो दिन पूर्व आमरी निवासी शिवमोहन स्कूल चलाते हैं। बुधवार रात को स्कूल से खेत पर जा रहे थे, तभी गांव के समीप चौराहे पर लाठी, डंडे और सरियों से लैस लोगों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार सुबह प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल संचालक पर जानलेवा हमले के आरोपी भल्लू उर्फ रूपेंद्र (प्रधान का पति) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशे दी जा रही हैं। स्कूल संचालक का आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद