{"_id":"0cd3823668a22e3dd1df691e431e352d","slug":"accidental-death-of-a-child-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बालक की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बालक की मौत, जाम लगाया
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जसराना के गांव निजामपुर में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घायल बालक को परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुस्तफाबाद शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे ग्रामीणों को एसडीएम एवं सीओ ने समझाकर जाम खुलवाया।
गांव निजामपुर निवासी रवींद्र सिंह का पांच वर्षीय पुत्र अंशुल घर के बाहर खेल रहा था। सुबह करीब 11 बजे मुस्तफाबाद की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। दुघर्टना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिवारीजनों ने अंशुल को फीरोजाबाद स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना था कि अंशुल उनका इकलौता पुत्र था। मौत की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव में ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर शिकोहाबाद मुस्तफाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम जसराना अमित सिंह भी मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों का कहना था कि ब्रेकर के लगने के बाद ही जाम खोला जाएगा। सीओ शिकोहाबाद, एसडीएम अमित सिंह ने ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों पर होगा अभियोग दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।