{"_id":"5e03aaea8ebc3e87f62f67cc","slug":"accident-truck-death-firozabad-news-agr4217612148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा में जाना महंगा पड़ गया। सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी तो परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन करुण क्रंदन करते हुए जिला अस्पताल को रवाना हो गये।
बताया गया है कि सिरसागंज के गांव धरमई निवासी खचेरपाल (45) पुत्र अयोध्या प्रसाद नौसेहरा अपनी ससुराल आया हुआ था। रात सात बजे के करीब अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। नौशेहरा से विपरीत दिशा में बाइक लेकर जा रहा था, तभी सिरसागंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक की तलाशी में उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी। जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गये। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि एक युवक की हादसे में मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृक खचेरपाल के तीन बेटा बेटी हैं। बेटा राजीव विष्णु और बेटी अंजिल का पिता की मौत की सूचना पर रो-रो कर बुरा हाल है। अब तीनों बच्चों के पालन पोषण और शादी संबधों की जिम्मेदारी मृतक की पत्नी के कंधों पर आ गई है।