{"_id":"62320ff3d2b36b51ba537eb9","slug":"accident-one-dead-16-insured-firozabad-news-agr527108612","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को चपेट में लेकर बस खंदी में पलटी, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को चपेट में लेकर बस खंदी में पलटी, 16 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार को चपेट में लेकर बस खंदी में पलटी, एक की मौत,16 घायल
- टूंडला-एटा मार्ग पर गांव इमलिया स्थित डेरी के पास हुआ हादसा, आगरा से एटा जा रही थी अनुबंधित बस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद (नारखी)। टूंडला-एटा मार्ग स्थित गांव इमलिया की डेरी के पास सोमवार दोपहर एटा डिपो की रोडवेज बस बाइक सवार को चपेट में लेकर खंदी (सड़क किनारे के गड्ढे) में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया। यहां एक युवक की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए है। बस आगरा से एटा जा रही थी।
एटा डिपो की अनुबंधित बस आगरा से एटा जा रही थी। दोपहर एक बजे बस टूंडला एटा मार्ग स्थित नारखी थाना क्षेत्र के गांव इमलिया स्थित डेरी के समीप पहुंची तभी बाइक सवार बस के सामने आ गया। सवार को रौंदते हुए बस मार्ग किनारे खंदी में पलट गई। हादसा देख राहगीर रुक गए और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़कर पहुंचे। सभी ने घायलों को बस से निकालना शुरू किया। सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष बोले, हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सतीश कुमार (35) पुत्र गज्जू निवासी पिलुआ एटा की घटनास्थल पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
ये लोग हुए घायल
अभिषेक कुमार (20) निवासी नादरमई अमांपुर, सौरव रतन (45) गंगसरा, सिढ़पुरा (कासगंज), सुनील कुमार (40) मोहकमपुर दरियाबगंज, अंजली (18) पुत्री सुनील कुमार मोहकमपुर दरियाबगंज, रामगोपाल (45) नगला मोहन धुमरी, दुर्गा (13) पुत्री जितेंद्र कुमार, कृपाल (65) कल्याणपुर, कोतवाली देहात , कमला (60) पत्नी कल्लू खां पीपलखेरिया रिजोर, विकास (20) रेवाड़ी सकीट, मुन्नालाल (50) निवासी सिढ़पुरा (सभी एटा जिला), तमन्ना (16) निवासी कुंडौल डौकी आगरा, अबरार (35) कुंडौल डौकी, आगरा, सचिव (08) पुत्र जितेंद्र कुमार निवासीगण कादरदादपुर, कायमगंज फर्रुखाबाद, रीना (45) पत्नी जितेंद्र कुमार निवासीगण कादरदादपुर, कायमगंज फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हैं।