फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident me 14 ghayal

सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 14 घायल

Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
accident me 14 ghayal
फिरोजाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं एवं दो बच्चों सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गढ़ी निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी पिंकी एवं तीन वर्ष के बेटे वॉबी के साथ थाना मटसेना के गांव गढ़िया जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मुकेश नशे में था, वह बच्चे का उपचार कराने को तैयार नहीं था। काफी समझाने के बाद उपचार कराने को ही राजी हुआ। घायल के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

थाना फरिहा क्षेत्र में दो बाइकों के टकराने से एटा सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम वाकलपुर निवासी अंशु कुमार पुत्र प्रमोद पाल सिंह एवं नारखी के सिकंदरपुर कोटला निवासी विपिन पुत्र रमेशचंद्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ही जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जसराना के नूरपुर के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने के कारण तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें थाना जसराना के नूरपुर निवासी अंकित पुत्र अमीर सिंह एवं रंजीत कुमार पुत्र रामरूप एवं विनय कुमार (14) पुत्र विजय सिंह शामिल हैं। थाना उत्तर के टापाकलां निवासी सनी (19) पुत्र फूल सिंह एवं लालू पुत्र जगदीश प्रसाद भी सड़क हादसे में घायल हो गए।

थाना टूंडला में ओवरब्रिज से नीचे उतरने के बाद बाइक से ससुराल से पत्नी एवं बेटी के साथ अपने गांव उलाऊखेड़ा वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की कट मारने से उलाऊखेड़ा निवासी श्याम सुंदर (32) पुत्र भंवर सिंह, सकी पत्नी मिथिलेश (30) एवं तीन वर्षीय बेटी तान्या घायल हो गई। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed