फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

एक्सप्रेस वे पर विद्युत पोल से टकराया कैंटर, लगी आग

Sat, 18 Jun 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
एक्सप्रेस वे पर विद्युत पोल से टकराया कैंटर, लगी आग
विज्ञापन

- चालक समेत दो घायल, दोनों को सैफई भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/कठफोरी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस होते हुए राजस्थान से लखनऊ जा रहा कैंटर माइलस्टोन नंबर 75 पर विद्युत पोल से टकरा गया। इससेे कैंटर में आग लग गई। चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। घायल चालक और क्लीनर को सैफई अस्पताल भेजा गया है।

कैंटर चालक अजय कुमार निवासी टोंक राजस्थान क्लीनर सीताराम के साथ कैंटर लेकर राजस्थान से टायल्स लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कैंटर कठफोरी के समीप पहुंचा था। तभी चालक अजय ने संतुलन खो दिया और कैंटर विद्युत पोल से टकरा गया। इससे कैंटर में आग लग गई और एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी मच गई। वाहनों का 15 से 20 मिनट तक आवागमन भी बाधित हो गया। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस और फायर विभाग की पहुंची। चालक अजय कुमार और क्लीनर सीताराम को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया है। यहां क्लीनर सीताराम की हालत गंभीर बताई गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर मलिक ने दी। कहा, हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed