{"_id":"6283e3a0b6721e592b66b40a","slug":"accident-firozabad-news-agr5338604190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, मां-ताई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, मां-ताई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में युवक की मौत, मां-ताई घायल
सिरसागंज क्षेत्र में हुई दुर्घटना, बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं सहित एक युवक घायल हो गया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक की मां की हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी अभिषेक (24) अपनी मां गुड्डी देवी और ताई मीना देवी के साथ बाइक द्वारा इटावा से गांव लौट रहा था। बाइक सवार तीनों लोग सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। हादसे में अभिषेक और उसकी मां और ताई के घायल होने की सूचना पर परिजन भी सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अभिषेक की मां गुड्डी देवी की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं ताई मीना देवी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। अभिषेक की मौत के बाद परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि हादसे की जानकारी उन्हें नहीं है और न ही किसी ने सूचना दी। यदि परिजन सूचना देते तो शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने के साथ ही वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाती।