{"_id":"628144db38629922721b4a31","slug":"accident-firozabad-news-agr5336410126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोरी की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में किशोरी की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में किशोरी की मौत, पांच घायल
- रसूलपुर और रामगढ़ थाना क्षेत्र में र्हुइं दुर्घटनाएं
- सिरसागंज निवासी तीन की हालत गंभीर आगरा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में सड़क हादसों में रविवार को किशोरी की मौत हो गई ओर पांच लोग घायल हो गए। हादसे रसूलपुर और रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए।
नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी अंशिका (17), परिवार की ही वर्षा और साहिल के साथ बाइक द्वारा शिकोहाबाद स्थित एक यूनिवर्र्सिटी से बाइक से घर लौट रही थी। बाइक साहिल चला रहा था। तीनों लोग रविवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा के समीप पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई और वर्षा व साहिल घायल हो गए। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घायलों का इलाज सरकारी ट्रामा सेंटर में चल रह है। वहीं रसूलपुर क्षेत्र के गांव मोढ़ा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिरसागंज क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी राज बहादुर व राज बहादुर की पत्नी मार्गश्री व छह साल का बेटा रामशंकर घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।