फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

कंटेनर की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत

Fri, 13 May 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident
कंटेनर की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

- हादसे के बाद कंटेनर पलटा, दबकर ड्राइवर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात कंटेनर की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक घायल हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। वही कंटेनर चालक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जनपद मैनपुरी के मोहल्ला ब्रिज कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय गिरीश चंद्र राठौर ट्रक चालक थे। वे बृहस्पतिवार को अपने ट्रक में खल( पशु आहार) लादकर आगरा की तरफ जा रहे थे। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नया बाईपास स्थिति चनोरा चौराहे के समीप पहुंचने पर उन्होंने ट्रक खड़ा कर दिया। वह चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे बॉस से भरे कंटेनर की चपेट में गिरीश चंद्र आ गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कंटेनर चालक कृष्ण कुमार दबकर घायल हो गया। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वही कंटेनर चालक को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि मृत ट्रक चालक के परिजन की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed