{"_id":"625b0b6da0fc867adc48b84d","slug":"accident-firozabad-news-agr530495754","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेजा चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेजा चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेजा चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
- पत्नी- बेटा घायल, मैनपुरी का रहने वाला है युवक
- मैनपुरी क्षेत्र के गांव एलाऊ के पास हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मैनपुरी जिले के गांव एलाऊ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती व उसका पांच वर्षीय पुत्र घायल हो गए। एंबुलेंस चालक घायलों को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। यहां युवक की मौत हो गई। मां-बेटे का उपचार चल रहा है।
मैनपुरी जिले के गांव कुरावली निवासी विपिन कुमार(30) पत्नी सुधा और पांच वर्ष के बेटे मयंक के साथ बाइक द्वारा जसराना क्षेत्र स्थित माता मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए रिश्तेदार और परिजन के साथ आया था। यहां से विपिन पत्नी सुधा और पुत्र मयंक के साथ बाइक से शुक्रवार शाम को घर जा रहा था। बाइक सवार तीनों लोग मैनपुरी के गांव एलाऊ के समीप पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद भेज दिया। यहां विपिन की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। युवक की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची मैनपुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।