फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

डीसीएम ने मारी मैक्स जीप में टक्कर, दो की मौत, चार घायल

Fri, 01 Apr 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
accident
डीसीएम ने मारी मैक्स जीप में टक्कर, दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन

- अलीगढ़ के इगलास से सिरसागंज के विनायकपुर जा रहे थे सभी लोग
- गांव विनायकपुर में शनिवार से होना था रामलीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/सिरसागंज। करहल रोड बाईपास मार्ग स्थित इमलिया कट के समीप डीसीएम ने मैक्स जीप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक मथुरा और हाथरस के रहने वाले हैं। मैक्स सवार लोग रामलीला का मंचन करने को सिरसागंज के गांव विनायकपुर जा रहे थे।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड बाईपास मार्ग स्थित इमलिया कट के समीप एक मैक्स खड़ी थी। मैक्स सवार लोग गांव विनायकपुर जाने के लिए चौराहा के समीप खड़े लोगों से रास्ता पूछ रहे थे। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीप में करीब 15 लोग सवार थे। ये लोग सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव विनायकपुर में रामलीला का मंचन करने को जा रहे थे। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सक ने कन्हैया (30) निवासी दाऊजी मथुरा व मोहन सिंह (55) निवासी कोटा हाथरस को मृत घोषित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं शिब्बू निवासी बड़ी हवेली कंचन कॉलेज गोवर्धन, गब्बर निवासी सासनी हाथरस, रमेश चंद्र निवासी चिंता की नगरिया गौंडा अलीगढ़ व राकेश की हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया गया। घायल रमेश ने बताया कि मैक्स में 15 लोग सवार थे। ये इगलास अलीगढ़ से सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव विनायकपुर में रामलीला का मंचन करने जा रहे थे। मंचन का शनिवार से होना था। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर है। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed