फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

डीसीएम में घुसी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ घायल

Sun, 13 Mar 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
डीसीएम में घुसी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ घायल
विज्ञापन

- दो को सैफई व छह को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
- देवरिया से फिरोजाबाद लौट रही थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ (कन्नौज)/फरिहा (फिरोजाबाद)। देवरिया से फिरोजाबाद लौट रही बरातियों से भरी कार ग्राम घिलोई के पास दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में घुस गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोग घायल हो गए।

फिरोजाबाद जनपद के ग्राम मड़हा थाना फरया निवासी हरिओम (26) की शादी शनिवार को देवरिया जनपद की गुड़िया (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद सभी विदा कराकर फिरोजाबाद लौट रहे थे। रविवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब जीटी रोड पर घिलोई गांव में दो डीसीएम आमने-सामने आपस में टकरा गईं। उसी दौरान बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार भी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के साथ ओमवीर सिंह (50), छोटू (27), दीवारी लाल (50), बुद्धसेन सिंह (50), उदयपाल सिंह (50) और चालक कासगंज जनपद के ग्राम बनीपुर निवासी कैलाश (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दीवारी लाल व बुद्धसेन सिंह को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई व छह अन्य घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed