{"_id":"5ffb41608ebc3e31f65e3c67","slug":"accident-firozabad-news-agr475845668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद एटा थाना निधौलीकलां के गांव सीतारामपुर निवासी विकास (28) पुत्र मानपाल सिंह शनिवार दोपहर अपने दोस्त टीटू यादव निवासी नगला मेवा, थाना एका से मिलने बाइक से आया था। शाम को दोस्त के घर से गांव लौटते समय गांव से बाहर निकलते ही उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर थाना पुलिस और उसका दोस्त टीटू तुरंत उसे उपचार के लिए कसबा एका ले गए, जहां से चिकित्सक ने उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया। आनन-फानन घायल को फिरोजाबाद लाया गया लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एका वीरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।