{"_id":"5fc53e8a8ebc3e9b8d708e24","slug":"accident-firozabad-news-agr470107484","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद-प्रतापपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ कोचिंग पढ़कर बाइक से लौट रहा बीएससी का छात्र मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने कुछ दूरी तक चालक का पीछा किया, लेकिन वह एक स्थान पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
उधर, घटना से गुस्साए परिजनाें और स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर 40 मिनट बाद जाम खुलवाया। जाम लगने से राहगीर और यात्री परेशान रहे।
परिजनों के अनुसार दिखतौली गांव निवासी कन्हैया (20) पुत्र अवधेश यादव बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
वह सुबह अपने दोस्त शोलू और धीरू के साथ बाइक से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथियों को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर शिकोहाबाद की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर को सुभाष तिराहे पर खड़ा करके भाग गया। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने शिकोहाबाद-प्रतापपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया और जाम खुलवा दिया।
कन्हैया तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। पुत्र की हादसे में मौत की खबर लगते ही उसकी मां चमेली और पिता अवधेश का रो-रो कर बुरा हाल था। भाई की मौत की खबर लगते ही उसकी दोनों बहनें संगीता और पूजा भी आ गईं।