फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

सड़क हादसे में बाइक सवार श्रमिक की हुई मौत,एक घायल

Sun, 22 Nov 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसे में युवक छोटेलाल की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर में सिक्सलेन हाईवे पर सांती के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मटसेना के गांव हलपुरा निवासी छोटेलाल (38) पुत्र अजब सिंह शुक्रवार शाम अपने ममिया ससुर थाना जसराना के नगला बबूल निवासी आशाराम पुत्र बदन सिंह को सिक्सलेन हाईवे पर छोड़ने गया था। सिक्सलेन बाईपास पर सांती के समीप तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशाराम घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल आशाराम को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा छोटेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर छोटेलाल और आशाराम के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल कारखाने में काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके तीन बेटा एवं एक बेटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार सिंह ने कहा कि कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। मामला दर्जकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed