{"_id":"5fb960548ebc3e9bf733d06d","slug":"accident-firozabad-news-agr4688601169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार श्रमिक की हुई मौत,एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार श्रमिक की हुई मौत,एक घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक छोटेलाल की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर में सिक्सलेन हाईवे पर सांती के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मटसेना के गांव हलपुरा निवासी छोटेलाल (38) पुत्र अजब सिंह शुक्रवार शाम अपने ममिया ससुर थाना जसराना के नगला बबूल निवासी आशाराम पुत्र बदन सिंह को सिक्सलेन हाईवे पर छोड़ने गया था। सिक्सलेन बाईपास पर सांती के समीप तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशाराम घायल हो गया।
सूचना पर थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल आशाराम को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा छोटेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर छोटेलाल और आशाराम के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल कारखाने में काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके तीन बेटा एवं एक बेटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर विनय कुमार सिंह ने कहा कि कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। मामला दर्जकर कार्रवाई की गई है।