{"_id":"5f85ed768ebc3e9bad3213a3","slug":"accident-firozabad-news-agr463561417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटी,13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटी,13 घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार शाम सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर सिकंदरपुर के समीप ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। वह लोग तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए अब्बासपुर जा रहे थे।
थाना मटसेना के गांव दतावली से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर थाना नसीरपुर क्षेत्र के अब्बासपुर गांव की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड पर सिकंदरपुर के समीप पहुंची थी। इसी दौरान ट्राली एक साइड गड्ढे की ओर पलट गई। ट्राली के पलटने से उसमें सवार 13 से अधिक लोग घायल हो गए। ट्राली के पलटते ही आस-पास के ग्रामीण तत्काल निकालने में जुट गए। घटना की सूचना पर दतावली गांव से दूसरे वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
यह लोग हुए घायल
घायलों में थाना मटसेना के गांव दतावली निवासी पंकज (22) पुत्र पुरुषोत्तम, अभिषेक (13)पुत्र दिवारीलाल, करन (12) पुत्र धर्मवीर सिंह, मोनू (16) पुत्र श्रीनिवास
विज्ञापन
सुनीता देवी (40)पत्नी दिवारीलाल, रामरूप (30) पुत्र गंगा सिंह,मनोज (32) पुत्र रामवीर सिंह, खुशबू (12) पुत्री मुकेश, काजल (17) पुत्री कंचन सिंह दीपक (16) पुत्र हरी सिंह, भूरी देवी (55) पत्नी रविदास, ईश्वर देवी (35) पत्नी जनवीर सिंह,नेपाल सिंह (40) पुत्र जयवीर सिंह आदि शामिल थे।
शिकायत पर डेयरी से लिया दूध का नमूना
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग को दूध में मिलावट की शिकायत पर नगला मुल्ला गांव में डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने दूध का नमूना संकलित किया है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नगला मुल्ला में सिंथेटिक दूध बनाया जाता है। गांव में डेयरी पर छापेमारी की। हालांकि कोई भी संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला। टीम ने दूध का नमूना संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।