{"_id":"5f81fb188ebc3e9bd266dbe6","slug":"accident-firozabad-news-agr4631276132","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की पलेवट करने जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की पलेवट करने जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत
विज्ञापन
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव रुधेनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत के बाद जिला अस्प?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/सिरसागंज/शिकोहाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के रुधैनी के पास शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से किसान मौत हो गई। किसान खेत पर पलेवट करने के लिए जा रहा था। उसकी मौत की जानकारी उसके परिजनों को शनिवार की सुबह ग्रामीणों के माध्यम से हुई। उधर, शिकोहाबाद में भी शनिवार की सुबह ट्रेन से कटने से महिला की जान चली गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार रुधैनी निवासी सूर्यप्रकाश (37) पुत्र रामपाल सिंह शुक्रवार की रात को घर से आलू की फसल के लिए खेत की पलेवट करने के लिए घर से निकला था। खेत की ओर जाने के दौरान वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उधर से गुजर रहीं गांव की महिलाओं को हुई। इस पर उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। किसान की मौत की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पत्नी रामधनी का रो-रोकरबुरा हाल था। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक के चार बेटी एवं एक बेटा है।
उधर, शिकोहाबाद के मक्खनपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह नौ बजे एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही जीआरपी शिकोहाबाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मक्खनपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजे के करीब एक महिला ट्रैक पार कर रही थी, तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला मौत हुई है। उसकी आयु करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त की कोशिश जा रही है। संवाद