{"_id":"5eb1494e8ebc3e902f36cb80","slug":"accident-firozabad-news-agr440517449","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी गमी में शामिल होने जा रहे दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी गमी में शामिल होने जा रहे दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल में भती कराया गया, जहां पति की मौत हो गई। वहीं महिला ने मिनी पीजीआई, सैफई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दंपती मैनपुरी में किसी रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रहा था।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कछमई निवासी रफीक मोहम्मद ( 40) पुत्र अल्लादीन मैनपुरी में अपनी रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने बाइक पर सवार होकर पत्नी बिलकिशा बेगम के साथ जा रहा था। थाना जसराना के एलआर डिग्री कालेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। घायलों को तत्काल सीएचसी जसराना लाया गया, जहां से दंपती को फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रफीक मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर पहुंचे परिजन बिलकिशा बेगम को सैफई स्थित पीजीआई ले गए। सैफई में उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। दंपती की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी पत्नी की भी सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई।। रफीक के तीन बच्चे हैं। रफीक के शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मामले में रफीक परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।