{"_id":"5e6fc3108ebc3ea7ef38cd56","slug":"accident-firozabad-news-agr434159836","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू खुदाई के दौरान ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक साल के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू खुदाई के दौरान ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक साल के बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आलू खोदाई के दौरान श्रमिक का एक साल का बेटा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कानपुर देहात के थाना गजनेर क्षेत्र के गांव जुआरे निवासी हरिश्चंद्र पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करने यहां आए थे। लेबर को नगला खंगर के गांव जैमतपुर निवासी टिंकू लेकर गया था। टिंकू के खेत में आलू की खोदाई चल रही थी। सोमवार शाम जब ट्रैक्टर आलू खोद रहा था, तभी मजदूरों के साथ आए बच्चे भी खेत में खेल रहे थे।
हरिश्चंद्र का एक साल का बेटा कमल आलू खोद रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से भाग गया। घटना के बाद खेत पर कार्य रोक दिया गया। थाना नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।